बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से अभी उनका परिवार उबर भी नहीं पाया था कि उन पर एक और बार दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल, सुशांत सिंह की भाभी सुधा देवी का सोमवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह सुशांत के निधन से सदमे में थीं। सोमवार को देवर सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या की खबर से बिहार के पूर्णिया जिले में स्थित पैतृक गांव में रहने वाली भाभी सुधा देवी को सदमा लगा और उनकी मौत हो गई।
सुधा सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई अमरेंद्र सिंह की पत्नी थी। कुछ समय से बीमार चल रहीं थी। सुशांत के खुदकुशी कर लेने की खबर सुनने के बाद से ही वह सदमे में थीं और उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था। इस वजह से उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। सदमें में वे बार-बार बेहोश होने लगीं। स्वजनों ने उन्हें सांत्वना दी तथा चिकित्सक को भी दिखाया, लेकिन उनपर कोई असर नहीं पड़ा। होश में आते ही वे सुशांत के बारे में पूछतीं कि वह ठीक है कि नहीं। फिर, घर पर जब लोगों की भीड़ देखतीं तो बेहोश हो जातीं थीं। इधर, मुंबई में सुशांत का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, उधर सुधा देवी के निधन की खबर आ गई।
सुशांत सिंह राजपूत को नम आंखों से मुंबई स्थित विले पार्ले के श्मशान घाट में अंतिम विदाई दी गई। सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में श्रद्धा कपूर,अरुण शौरी, और विवेक ओबेरॉय समेत कई सितारे पहुंचे। उनकी करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती भी अंतिम संस्कार में शामिल हुईं।

Comments
Post a Comment