बिहार में कोरोना की बढ़ती रफ्तार के कारण राज्य सरकार ने बिहार में एक बार फिर पूर्ण लॉकडाउन लगाने का आदेश जारी किया है। जानकारी के मुताबिक राज्य में 16 से 31 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन किया गया है। गृह विभाग को अधिसूचना जारी करने का आदेश दे दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक 17 जुलाई से राज्य में पाबंदी लागू रहेगी।
मंगलवार को सरकार ने आला अधिकारियो की बैठक हुई है जिसमे कोरोना के बढ़ते मामलों की समीक्षा के बाद लॉकडाउन पर सहमति बनी है और और यह निर्णय़ लिया गया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी राज्य में पूर्ण लॉकडाउन की जानकारी दी है।
लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए 7 जुलाई को मुख्य सचिव दीपक कुमार ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए थे कि डीएम अपने-अपने क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते मामलों का आकलन करें और आवश्यकता के अनुसार इस पर निर्णय लें। मुख्यसचिव के निर्देश के बाद भागलपुर और पटना में 10 जुलाई से आंशिक लॉकडाउन लागू किया गया। अगले ही दिन करीब 15 जिलों में और आंशिक लॉकडाउन लगा दिया गया।
Comments
Post a Comment