गुरुग्राम जिले के पटौदी में युवक ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों विवाहित हैं। युवती की शादी 29 जून को ही हुई थी और उसे आज यानी रविवार को ससुराल जाना था लेकिन इससे पहले उसकी हत्या कर दी गई। मृतक युवक के बच्चे भी हैं।
मृतक का नाम राजेश बताया जा रहा है। उसने युवती को देर रात एक होटल में बुलाया था। राजेश होटल में ही काम करता था। वह नानवेज का होटल चलाता था। लॉकडाउन के दौरान उसने होटल को बंद कर दिया था।
राजेश देर रात करीब ढाई बजे के आस पास घटना को अंजाम दिया। महिला की शादी हो गई। इसी से युवक परेशान था। पुलिस इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर मामले की जांच कर रही है। मौके से अवैध असलहा और शराब की बोतलें भी मिली हैं।
Comments
Post a Comment