चीन को चौतरफा घेरने की कोशिश - भारत के साथ युद्धाभ्यास में शामिल होंगे अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान
प्रशांत और हिंद महासागर में परेशानी का सबब बने चीन को रोकने के लिए दुनिया की चार बड़ी शक्तियां पहली बार मालाबार युद्धाभ्यास में साथ आने को तैयार हैं। इसके जरिये भारत की कोशिश चीन को समुद्र में घेरने की है। भारत लगातार चीन को लेकर लगातार आक्रामक रुख अपनाये हुए है इसलिए भारत ने मालाबार नौसेना अभ्यास में शामिल होने के लिए ऑस्ट्रेलिया को आमंत्रित करने की योजना बनाई। इसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया के साथ जापान और अमेरिका शामिल हैं।
अभी तक भारत ने ऑस्ट्रेलिया को इससे अलग रखा था लेकिन लद्दाख में सीमा पर चीन की हरकत को देखते हुए उसे भी बुलाने का प्लान बना लिया है। मालाबार पहले एक सीमित नौसैनिक युद्धाभ्यास हुआ करता था लेकिन अब इंडो-पैसिफिक रणनीति का अहम हिस्सा है। इसके तहत हिंद महासागर में चीन के बढ़ते कदमों को रोकना एक बड़ा लक्ष्य है। जापान इससे 2015 में जुड़ा था।
भारत ने 2017 में ऑस्ट्रेलिया को इसमें शामिल करने से यह सोचते हुए रोक दिया था कि पेइचिंग इसे Quad के सैन्य विस्तार मानता था लेकिन अब भारत ने अपना रुख कड़ा कर लिया है। साल के आखिर में जब बंगाल की खाड़ी में भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाएं एक साथ युद्धाभ्यास करेंगी तो चीन को समुद्री इलाके में डर का गहरा एहसास होगा। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अगले हफ्ते तक ऑस्ट्रेलिया को औपचारिक निमंत्रण भेज दिया जाएगा। फिलहाल जापान और अमेरिका से इस सिलसिले में बात चल रही है।
Comments
Post a Comment