हरियाणा के भिवानी में बलात्कार के आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर 15 वर्षीय लड़की को आग के हवाले कर दिया। आग में बुरी तरह झुलसने के कारण शुक्रवार को रोहतक पीजीआईएमएस में लड़की की मौत हो गई।
लड़की के परिजनो ने पुलिस को बताया गुरुवार देर रात को जब वह सो रही थी तभी दोनों आरोपियों ने उसे आग के हवाले कर दिया। इससे पहले 14 जुलाई को लड़की के परिवार वालो ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमे उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनके पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय एक युवक ने लड़की का बलात्कार किया और उसका वीडियो बना लिया है। बाद में आरोपी युवक वीडियो के जरिये लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था।
पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद मुख्य आरोपी के पिता ने आत्महत्या कर ली जिसके बाद पुलिस ने लड़की के कुछ रिश्तेदारों के खिलाफ भी आरोपी के पिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए मामला दर्ज किया गया। मुख्य आरोपी को गुरुवार शाम को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी श्री भगवान के अनुसार आरोपी पर बलात्कार और हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Comments
Post a Comment