उत्तर प्रदेश के देवरिया से खाकी को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां थाने में शिकायत दर्ज कराने गई एक महिला के सामने ही एसओ ने हस्तमैथुन शुरू कर दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। थाने में हस्तमैथुन का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी थानेदार भीष्मपाल सिंह फरार हो गया था। एसपी ने थानेदार के बारे में किसी भी तरह की जानकारी देने पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने भी मुस्तैदी दिखाई और 24 घंटे के अंदर एसओ को बस्ती से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।
यह वाकिया गोरखपुर से सटे देवरिया जिले के भटनी पुलिस स्टेशन का है। देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र में एक महिला फरियादी जमीनी विवाद को लेकर एसओ के पास शिकायत करने गई थी। एक महिला इंस्पेक्टर के बाईं ओर बैठी है और दूसरी महिला इंस्पेक्टर के सामने। वहीं, वीडियो में इंस्पेक्टर भीष्मपाल यादव बाईं ओर बैठी महिला को अश्लील इशारे करते हुए देखा जा सकता है। पीड़ित युवती की तहरीर पर इंस्पेक्टर के खिलाफ धारा 354(क)/509/166 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
युवती के मुताबिक, वह 22 जून को दोपहर में अपनी मां के साथ भूमि विवाद के एक मामले में थाने गई थी। उस वक्त प्रभारी निरीक्षक भटनी भीष्मपाल सिंह यादव अपने कार्यालय में बैठे थे। वह और उसकी मां भूमि विवाद के बारे में प्रभारी निरीक्षक को बता रही थीं, जिसके बाद भीष्मपाल सिंह यादव के द्वारा बैठने के लिए कहने पर दोनों वहां रखी कुर्सी पर बैठ गईं। उनकी शिकायत सुनने के दौरान एसओ भीष्मपाल सिंह अश्लील हरकत करने लगा। एसओ इस दौरान अपने पैंट की जिप खोलकर हस्तमैथुन करना शुरू कर देते हैं।
जानकारी के अनुसार, वीडियो 22 जून का बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर को एसपी ने 26 जून को ही सस्पेंड कर दिया था, लेकिन उस वक्त निलंबन की वजह लापरवाही बताई गई थी। लेकिन अब वीडियो सामने आने के बाद निलंबन की असली वजह पता चली। वायरल वीडियो करीब पौने तीन मिनट का है, जिसमें देखा जा सकता है कि 2 महिलाएं शिकायत लेकर थाने पहुंची हैं।

Comments
Post a Comment