उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक 13 साल की किशोरी के साथ एक ऐसी घटना हुई जिसे सुनकर सबकी रूह कांप उठेगी ईशानगर थाने के पकरिया गांव में रेप के बाद हत्या की विभत्स घटना सामने आई है। दरअसल शुक्रवार को लखीमपुर में गन्ने के खेत में 13 साल की एक लड़की का शव मिला था। उसकी दोनों आंखें फूटीं थीं। गले में दुपट्टा कसा था तो पैर बंधे थे। किशोरी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप और उसके बाद हैवानियत की बात सामने आई है। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों पर एनएसए के तहत की कार्रवाई की बात कही है।
लड़की के पिता ने बताया कि बदमाशों ने उसकी बेटी के सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी आंखें निकल लीं और लड़की की जीभ भी काट डाली थी. जिस खेत में लड़की का शव मिला, वह खेत आरोपियों में से एक का है। लड़की के पिता कहते हैं कि वह शुक्रवार दोपहर से ही लापता थी। लड़की के पिता ने बताया, 'हम लोगों ने उसे सब तरफ ढूंढा। गन्ने के खेत में उसकी लाश मिली। उसकी आंखें निकली हुई थीं। उसकी जुबान कटी हुई थी और दुपट्टे से उसका गला घोंटा हुआ था।'
धौरहरा के CO अभिषेक प्रताप ने बताया कि ईसानगर थानाक्षेत्र के पकरिया गांव में बच्ची से रेप और हत्या की घटना सामने आई है। पुलिस ने घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बच्ची का पोस्टमॉर्टम कराया गया है जिसमे सामने आया है कि बच्ची की गला घोंटकर हत्या की गई है।
Comments
Post a Comment