दिल्ली से सटे गुरुग्राम में रविवार को एक 26 वर्षीय व्यक्ति का एक 32 वर्षीय महिला पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। गुरुग्राम पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। इस मामले में पीड़ित महिला पहले से तलाकशुदा है।
महिला ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। कुछ समय पहले उसकी दोस्ती पश्चिम बंगाल के ही हसन शेख नामक व्यक्ति से हुई थी। पश्चिम बंगाल में दोनों का गांव पास-पास है। कुछ समय बाद वे दोनों गुरुग्राम आ गए। महिला का आरोप है कि गुरुग्राम में आकर हसन शेख ने उससे शादी का वादा किया और उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये और अब वह महिला से शादी करने से मना कर रहा है।
सेक्टर 51 महिला थाना प्रभारी गरिमा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। इस मामले में जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Comments
Post a Comment