हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर की अध्यक्ष्ता में हरियाणा कैबिनेट की बैठक हुई जिसमे कई बहुत अहम फैसले लिए गए। CM खटटर की अगुवाई में जो मीटिंग हुई उसमे 16 -17 एजेंडे थे। गुरुग्राम के हुड्डा सिटी सेंटर से रैपिड मैट्रो तक नई मेट्रो लाइन की DPR को मंजूरी दे दी। कॉरिडोर की कुल लंबाई लगभग 28.80 किलोमीटर है। इसकी लागत 6821.13 करोड़ रुपये है जिसमें छह इंटरचेंज स्टेशनों के साथ 27 एलिवेटेड स्टेशन शामिल हैं।
इसके अलावा प्रदेश के मेयर के जो चुनाव होंगे वो सीधे ही होंगे उससे पहले के जो चुनाव होंगे वो पहले की तरह ही होंगे उनमे कोई बदलाव नहीं होगा। MC में जो लोग पहले ही चुने गए थे उन पर कोई व्यवस्था लागु नहीं होगी। CM मनोहर लाल खटटर ने कहा की माइक्रो इरिगेशन डिपार्टमेंट अब कृषि विभाग की बजाय इरिगेशन के साथ जोड़ दे गयी है।
इसके साथ पंचायती जमीनों पर जो नाजायज कब्जे किये जाते थे उनके लिए पहले 5 हजार से 10 हजार प्रति हैक्टेयर जुर्माना था लेकिन अब उसे 1% प्रति वर्ष कलेक्टर के हिसाब से तय किया गया है और अधिक से अधिक 10 % तक जुर्मना लगाया जायगा।
Comments
Post a Comment